Sitapur : मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष और महासचिव समेत पूरी टीम निर्विरोध निर्वाचित

नई कार्यकारिणी में बृजलाल को अध्यक्ष और सुधीर शुक्ल राना को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मोहम्मद अकरम खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, जबकि सुनील कुमार त्रिपाठी, गौरव

By INA News Desk
Mar 24, 2026 - 21:45
45 Views
Sitapur : मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष और महासचिव समेत पूरी टीम निर्विरोध निर्वाचित
Sitapur : मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष और महासचिव समेत पूरी टीम निर्विरोध निर्वाचित

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर की मिश्रिख तहसील में अधिवक्ताओं की संस्था मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो गई। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी के अंतिम दिन निर्वाचन अधिकारी सौरभ सक्सेना ने कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। प्रत्येक पद पर केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी और पूरी टीम को सर्वसम्मति से चुन लिया गया। निर्वाचन अधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर उनके दायित्व सौंपे।नई कार्यकारिणी में बृजलाल को अध्यक्ष और सुधीर शुक्ल राना को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मोहम्मद अकरम खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, जबकि सुनील कुमार त्रिपाठी, गौरव वाजपेयी और भास्कर पांडेय उपाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त सचिव के पदों पर ठाकुर प्रसाद (प्रशासनिक), रजनीश कुमार (प्रकाशन) और प्रेम प्रकाश राजवंशी (लाइब्रेरी) निर्वाचित हुए।वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पुष्पेंद्र गुप्ता, सुनील प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार विमल, कमलेश कुमार मधुकर, जलालुद्दीन और अमीर अहमद को चुना गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी में अजय पांडेय, विमलेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, आनंद यादव, इमरान अहमद और सचिन अवस्थी शामिल हैं। चुनाव परिणाम घोषित होते ही तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow