Sitapur: मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन ने सीएम को भेजा मांगपत्र, अधिवक्ता हत्या पर जताया रोष। 

मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव

Apr 13, 2026 - 14:03
38 Views
Sitapur: मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन ने सीएम को भेजा मांगपत्र, अधिवक्ता हत्या पर जताया रोष। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव को  सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने मीरजापुर के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह की हत्या पर रोष प्रकट किया। प्रदेश में प्रायः अधिवक्ताओं पर हमले की घटनाएं हो रही है।

चार सूत्रीय सौंपे गए मांगपत्र में प्रदेश में तत्काल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने,मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि दिए जाने,हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले का फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचारण किए जाने और अधिवक्ताओं पर हमले की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग की गई। 

अधिवक्ता गण बृजलाल चौधरी अध्यक्ष,सुधीर शुक्ल राना महासचिव,अकरम खान , नरेंद्र प्रताप सिंह,सौरभ सक्सेना,सुनील कुमार त्रिपाठी,गौरव वाजपई,भास्कर पांडेय,ठाकुर प्रसाद अर्कवंशी,रजनीश कुमार,प्रेम प्रकाश राजवंशी,मनोज मौर्य,पंकज श्रीवास्तव,पुष्पेंद्र गुप्ता,जलालुद्दीन,अमीर अहमद,राजेंद्र अवस्थी,गोविंद प्रसाद राजवंशी,प्रदीप राजवंशी,सत्यप्रकाश अर्कवंशी,विनोद भारती,सुशील भारती ,वीरेंद्र मधुकर,अजय पांडेय,विमलेंद्र त्रिपाठी,सुरेंद्र मोहन,आनंद यादव,प्रशांत त्रिपाठी,मनोज चौधरी ,कलीम खान,शिवम त्रिपाठी आदि अधिवक्ता  उपस्थित रहे।

Also Read- योगी सरकार का बड़ा कदम: 49 बस अड्डों का होगा कायाकल्प, दो चरणों में बदलेगी यूपी परिवहन की तस्वीर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow