Hardoi News: हरदोई में मिलेट्स महोत्सव/किसान मेला: श्रीअन्न के पकवानों ने जीता दिल, डीएम ने किसानों को पराली न जलाने की दिलाई शपथ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं पोषण मिशन के
हरदोई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन एवं पोषण मिशन के अन्तर्गत मिलेट्स महोत्सव/किसान मेला, उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इनसीटू मैनेजमेन्ट आफ काप रेज्ड्यू योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र, निकट बिलग्राम चुंगी, हरदोई में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रेमावती, अध्यक्ष, जिला पंचायत हरदोई तथा विशिष्ट अतिथि माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, विधायक सवायजपुर एवं अजीत सिंह बब्बन, जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का भी जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा अधिकारी एवं किसानों साथ अवलोकन किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए और सभी की सेहत को सुधारने के लिए अनेकों योजनायें चलायी जा रही है। किसान भाई उसका लाभ उठाकर अपनी आमदनी दोगुना कर रहे है। उन्होने किसानों से अपील की कि किसान भाई श्री अन्न (मिलेट्स) फसलों (ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी, सावां आदि) को जरूर उगाये।

विधायक द्वारा कार्यक्रम में आये लोगों को अपनी डायट में श्रीअन्न को शामिल करने का अनुरोध किया गया तथा उसके महत्व को बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री कुशल निदेशन में कृषि विभाग हरदोई द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है तथा कहा कि आशा करता हूँ कि लोगो की डाइट में भविष्य में श्रीअन्न (मिलेट्स) सम्मिलित हो सकेगा साथ ही इस प्रकार के कार्यक्रम से उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ेगी।
जिलाधिकारी ने सभी किसान बन्धुओं से पराली फसल अवशेष न जलाने का आग्रह किया एवं जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित किसानों को उक्त के सम्बन्ध में संकल्प भी दिलाया। अजय कृष्णा, संयुक्त कृषि निदेशक, लखनऊ मण्डल, लखनऊ द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती मृदा एवं मानव के स्वास्थ्य के लिए सर्वाेत्तम है। इसकी खेती में सिंचाई एवं उवर्रक की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। गौ आधारित खेती के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) की फसलों की खेती बहुत ही उपयुक्त है।

डा० नन्द किशोर, से०नि० संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा किसानों से अपील की कि किसान भाई खेती किसानी के साथ-साथ दुधारू पशुपालन मी जरूर करे। किसान भाई खेती, किसानी की लागत कम करने और अधिक उत्पादन के लिए कृषि विभाग, गन्ना विभाग, उधान विभाग, पशुपालन विभाग, एवं मत्स्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाये। डा० राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक, हरदोई ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र हरदोई के वैज्ञानिक द्वारा श्री अन्न की फसलों की उन्नतशील तकनीकी से खेती करने की विस्तृत जानकारी गयी तथा किसानों को यह भी बताया कि मोटे अनाज में प्रचुर मात्रा में खनिज लवण, विटामिन वं फाइबर से भरपूर होते है। इनके सेवन से डाइबिटीज, हृदय रोग एवं पाचन सम्बन्धी रोगों से बचाव होता है।
कार्यक्रम में मिर्चाराम स्वीट्स हाउस, हरदोई, बाबा शम्मी हलवाई, हरदोई, फिंरगीज बेकर्स, ट्रीट गार्डन एवं सियाराम स्वीट्स आदि निजी संस्थान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के द्वारा मिलेट्स से बने विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टाल लगाये गये, जिनमें रागी, कोदो, सावां, बाजरा, ज्वार, आदि से बने उत्पाद जैसे कि बाजरा, रागी एवं कुट्टु के आटे के लड्डू, बाजरा की खिचड़ी, रागी का हलवा, सावां की खीर, ज्वार ब्राउनी, ज्वार बनाना केक, ज्वार के गुलाब जामुन, मक्का का पराठा मक्के रोटी और सरसों का साग इत्यादि बने उत्पादों के प्रति लोगों का काफी आकर्षण रहा है। कार्यक्रम में सभी लोगों द्वारा मिलेट्स के व्यजनों का स्वाद लिया गया, सावां की खीर एवं ज्वार के गुलाब जामुन काफी पसन्द किया गया।

कार्यक्रम में वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, उपायुक्त, मनरेगा/एन०आर०एल०एम०, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अग्रणी जिला प्रबनक के प्रतिनिधि, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, सलाहकार एन०एफ०एस०एम०, एफ०पी०ओ० के पदाधिकारी, किसान यूनियन के पदाधिकारी, कृषि विभाग के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी एवं भारी संख्या कृषक उपस्थित रहें।
Also Read- Agriculture News: केले की खेती से भगवती प्रसाद ने लिखी सफलता की कहानी, 2.50 लाख रुपये की आय
What's Your Reaction?



