Hardoi News: हरदोई में 13 अक्टूबर को लगेगा मिलेट्स महोत्सव, किसानों को श्रीअन्न की खेती के बताए जाएंगे फायदे

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता

By INA News Desk
Oct 8, 2026 - 16:36
7 Views
Hardoi News: हरदोई में 13 अक्टूबर को लगेगा मिलेट्स महोत्सव, किसानों को श्रीअन्न की खेती के बताए जाएंगे फायदे

हरदोई: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बताया है कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता विकास कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के अंतर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव (मिलेट किसान मेला) एवं फसल अवशेष प्रबंधन संबंधी जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर, 2026 को सम्भागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केन्द्र परिसर, निकट बिलग्राम चुंगी, हरदोई में किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर किसानों को श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती, उससे तैयार होने वाले उत्पादों तथा फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से किसानों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रीअन्न/मिलेट्स से संबंधित उत्पाद तैयार करने वाले शेफ भी प्रतिभाग करेंगे। उनके द्वारा तैयार किए गए श्रीअन्न आधारित उत्पादों की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए उप कृषि निदेशक, हरदोई द्वारा संबंधित रेस्टोरेंट, होटल एवं कैटरर्स से समन्वय किया जाएगा।

Alsio Read- हरदोई के बिलग्राम में 76वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता: 55 स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें परिणाम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow