Ballia News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो - बलिया में गरजा INDIA गठबंधन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बलिया में INDIA गठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बलिया में INDIA गठबंधन ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बलिया। INDIA गठबंधन के बैनर तले गुरुवार को बलिया कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन हुआ। गठबंधन के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर 'वोट बचाओ, देश बचाओ', 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' और 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारों से गूंज उठा।
प्रदर्शन की शुरुआत सपा के जिला कार्यालय से हुई। यहां बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और जुलूस की शक्ल में हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के लिए रवाना हुए। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। सांसद रामशंकर विद्यार्थी राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर जनता का विश्वास कायम रहना चाहिए। पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि जनता का मत सर्वोपरि है और निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।
वहीं पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिज़वी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के अंदर अगर थोड़ी भी हया होती तो वह अब तक इस्तीफा दे चुके होते, लेकिन लोकतंत्र की हत्या करना उनकी नियति बन गई है।
विधायक जयप्रकाश अंचल और सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य ने कहा कि मतदाता सूची से लेकर मतदान तक हर प्रक्रिया निष्पक्ष और संदेह से परे होनी चाहिए। INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंजू सिंह, संजय उपाध्याय, डॉ. विश्राम यादव, सुशील पांडे कान्हजी, सीमा राजभर, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कन्नौजिया सहित INDIA गठबंधन और सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन बीरबल राम ने किया।
Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 50 सूत्रीय आरोप पत्र जारी कर घेरा
What's Your Reaction?