Agriculture News: केले की खेती से भगवती प्रसाद ने लिखी सफलता की कहानी, 2.50 लाख रुपये की आय
उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ लेकर विकासखंड कोथावां के ग्राम मुठिया निवासी भगवती
हरदोई। उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ लेकर विकासखंड कोथावां के ग्राम मुठिया निवासी भगवती प्रसाद ने केले की खेती में सफलता हासिल कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार किया है। परंपरागत रूप से गेहूं और धान की खेती करने वाले भगवती प्रसाद को कम आमदनी होती थी। ऐसे में उद्यान विभाग की योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने केले की खेती शुरू करने का निर्णय लिया।
भगवती प्रसाद ने वर्ष 2025-26 में 0.4 हेक्टेयर क्षेत्रफल में केले की खेती के लिए पंजीकरण कराया। योजना के तहत नवीन उद्यान रोपण में केले की खेती पर 42,000 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान का प्रावधान है। फसल के सत्यापन के बाद उन्हें उद्यान विभाग की ओर से 16,800 रुपये का अनुदान उनके बचत खाते में प्राप्त हुआ।
भगवती प्रसाद के अनुसार, केले की खेती में उन्हें लगभग 1.10 लाख रुपये की लागत आई और करीब 430 क्विंटल केले की उपज प्राप्त हुई। उपज की बाजार में बिक्री से उन्हें लगभग 2.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि केले की खेती से उन्हें परंपरागत फसलों की तुलना में बेहतर लाभ मिला है। भगवती प्रसाद की सफलता से प्रेरित होकर गांव और आसपास के क्षेत्रों के अन्य किसान भी केले की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उनकी यह पहल क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है।
Also Read- Lucknow: खरीफ सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार
What's Your Reaction?







