Hardoi News: ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों से उकेरा उज्ज्वल भविष्य

सेवा संकल्प महोत्सव के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र मिश्रिख के विधानसभा बालामऊ स्थित कम्पोजिट विद्यालय कामीपुर, विकासखंड

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 19:58
2 Views
Hardoi News: ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों से उकेरा उज्ज्वल भविष्य

हरदोई। सेवा संकल्प महोत्सव के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र मिश्रिख के विधानसभा बालामऊ स्थित कम्पोजिट विद्यालय कामीपुर, विकासखंड कछौना में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की आकर्षक तस्वीर प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार रावत तथा विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं और रंगों के माध्यम से देश के उज्ज्वल भविष्य को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया है। इसके लिए सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं।

अतिथियों ने विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग से अध्ययन करने और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सांसद ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक घमासान तेज, भवानीपुर सीट पर मिली ऐतिहासिक शिकस्त के बाद ममता बनर्जी पर बरसे विरोधी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow