Seva Sankalp Abhiyan Hardoi: सेवा संकल्प अभियान के तहत शाहाबाद में रक्तदान शिविर, राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया उद्घाटन

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में आयोजित ‘रक्तदान महादान’ शिविर का उद्घाटन राज्यमंत्री

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 19:45
6 Views
Seva Sankalp Abhiyan Hardoi: सेवा संकल्प अभियान के तहत शाहाबाद में रक्तदान शिविर, राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया उद्घाटन

हरदोई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में आयोजित ‘रक्तदान महादान’ शिविर का उद्घाटन राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा) रजनी तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से निर्मित हेल्थ एटीएम एवं ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।राज्यमंत्री ने शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शाहाबाद डॉ. प्रवीण कुमार दीक्षित को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान 14 गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की गई। वहीं उधरनपुर निवासी बालिकाओं नाभ्या और मोनिका ने निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगने पर राज्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। दौलतपुर गंगादास निवासी श्रीमती सावित्री एवं विद्यावती ने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क आंखों का ऑपरेशन होने पर सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आभार जताया।

शिविर में कुल 234 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी रक्तदान किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार दीक्षित, डॉ. सबा खान, डॉ. सर्वेश, डॉ. विक्रम सिंह, एलटी कुलदीप, एलटी विनीत, एलटी पंकज, सीएचओ अनुरुद्ध, सीएचओ देवेश, सीएचओ रामसेवक, एसटीएलएस रोहित, स्वच्छकार रामशरण, आलोक, वार्ड बॉय मुकुल, वार्ड बॉय धीरेन्द्र, एनसीडी काउंसलर सतीश, नीरज राजपूत, नगर भाजपा कमेटी से अंकित गुप्ता तथा समाजसेवी श्याम गुप्ता और प्रदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

Also Read- Hanuman Ansh OTT Controversy: ₹2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने कमाए ₹235 करोड़ से अधिक, मेकर्स ने 100 करोड़ की ओटीटी डील की अफवाहों को नकारा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow