Hardoi News: सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, हरदोई में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक

By INA News Desk
Sep 19, 2026 - 19:32
6 Views
Hardoi News: सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, हरदोई में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का सक्रियता के साथ निर्वहन करने तथा संगठनात्मक स्तर पर अभियान की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने पर जोर दिया। बैठक में सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह गौर, जिला मंत्री निर्देश राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विश्वराज सिंह चौहान, सह-मीडिया प्रभारी आयुष सिंह, सह-कोषाध्यक्ष कपिल मोहन गुप्ता, ऋतुराज त्रिपाठी, ऋषभ कात्यायन, चंदा सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- Mirzapur The Movie: सेंसर बोर्ड से फिल्म को मिला 'A' सर्टिफिकेट, 3 घंटे 17 मिनट का होगा कालीन भैया और गुड्डू का भौकाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow