कोलकाता हाई कोर्ट ने ममता बनर्जी को दी चेतावनी, राज्यपाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी न करें।
कोलकाता। मंगलवार को कोलकाता हाई कोर्ट ने राज्यपाल और ममता बनर्जी के बीच मानहानि मामले में सुनवाई करते हुए ममता बनर्जी को चेतावनी दी कि राज्यपाल के खिलाफ कोई भी अपमानजनक या गलत बयान बाजी करने से बचें। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को राज्यपाल व आनंद बोस के खिलाफ गलत बयान बाजी करने से मना किया गया।
अदालत ने कहा कि आनंद बोस एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं, ऐसे में उनके खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए। स्वतंत्रता के अधिकार के नाम पर किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं किया जा सकता है। सनद हो कि राज्यपाल आनंद बोस ने ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
यह भी ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। पीड़िता ने साथ ही यह भी कहा था कि राजभवन के कमरे से निकलते समय राज्यपाल के ओएसडी और अन्य दो कर्मचारियों ने उसे रोका था। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू हो गई थी। पूर्व में कोलकाता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच को स्थगित रखने का आदेश दिया था।
बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप के संबंध में से राज्यपाल के ओएसडी एसएस राजपूत, कर्मचारी कुसुम छेत्री और संतलाल (राज भवन के चपरासी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महिला के आरोप के मुताबिक कथित तौर पर उसे महिला को गलत तरीके से रोककर राजभवन छोड़ने से मना किया गया था।
इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता पीड़िता का गोपनीय बयान भी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया था। बीते 2 मई को महिला ने राज्यपाल बस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बात दें कि संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत किसी राज्यपाल के खिलाफ उसके कार्यकाल के दौरान कोई भी आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती। कोलकाता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी से कहा कि वह बंगाल के राज्यपाल पर कोई अपमानजनक टिप्पणी न करें।
ज्ञात हो कि इससे एक दिन पहले सीएम ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा था कि महिलाएं राजभवन जाने से डरती हैं। इसी बयान को लेकर आनंद बोस ने ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। ममता बनर्जी ने यहां बयान दिया था कि राज्यपाल के खिलाफ हालिया आरोपी के कारण ही महिलाएं पश्चिम बंगाल में राज भवन में प्रवेश करने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
What's Your Reaction?











