Mussoorie : मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल का भव्य स्वागत

मसूरी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल के पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राधा-

Jan 8, 2026 - 21:29
31 Views
Mussoorie : मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल का भव्य स्वागत
Mussoorie : मसूरी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल का भव्य स्वागत

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल के पहुंचने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राधा-कृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। पिक्चर पैलेस चौक पर आतिशबाजी करके खुशी जताई गई। आर्यन देव उनियाल ने स्वागत के लिए सभी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। पार्टी की बात और काम में कोई फर्क नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को संगठन और सरकार में आगे लाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य प्राथमिकता युवाओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाना है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुद्दों के बिना विपक्ष भ्रामक बातें फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता सब समझ रही है। अंकिता भंडारी मामले पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में बहुत संवेदनशील हैं। सरकार दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow