Sitapur : सीतापुर के कसमण्डा ब्लॉक में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक और अन्य दस्तावेज देखे। जनसुनवाई रजिस्टर में कई दिनों से कोई शिकायत दर्ज न होने और पुरानी शिकायतों

Jan 8, 2026 - 21:31
32 Views
Sitapur : सीतापुर के कसमण्डा ब्लॉक में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं
Sitapur : सीतापुर के कसमण्डा ब्लॉक में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, कई खामियां मिलीं

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के कसमण्डा ब्लॉक में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों में कमियां पाई गईं। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों की सर्विस बुक, जीपीएफ पासबुक और अन्य दस्तावेज देखे। जनसुनवाई रजिस्टर में कई दिनों से कोई शिकायत दर्ज न होने और पुरानी शिकायतों में फरियादियों के मोबाइल नंबर न होने पर खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा 12 महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही रजिस्टर को तुरंत अपडेट करने को कहा।

मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली किश्त के बारे में जानकारी ली। शिकायत रजिस्टर में कमियां मिलने पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय कुमार सिंह पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। सचिव के पारिवारिक रजिस्टर और आईजीआरएस कक्ष का भी अवलोकन किया। लेखाकार कक्ष में रजिस्टर, खड़ंजा संबंधी फाइलें और निरीक्षण रिपोर्ट देखीं। निर्माण कार्यों से पहले और बाद की फोटो न होने पर जेई शिवकुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।क्षेत्र पंचायत की बैठकों के रजिस्टर में फरवरी से बैठक न होने पर नाराजगी जताई। मनरेगा कक्ष में आंगनबाड़ी केंद्र और इंटरलॉकिंग संबंधी फाइलों में कमियां मिलने पर लेखाकार नीरज बाजपेयी को सेवा समाप्ति का नोटिस देने तथा खण्ड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी कक्ष में मास्टर रजिस्टर न बनने पर एडीओ पंचायत का वेतन रोकने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सचिव अगर काम पूरी ईमानदारी से न करें तो एडीओ पंचायत अनुशासनिक कार्रवाई या निलंबन जैसी कार्रवाई करें। एनआरएलएम कक्ष में समूह सूचना रजिस्टर और सीएलएफ रजिस्टर का भी जायजा लिया।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow