Sambhal : सम्भल में सरकारी गेहूं की कालाबाज़ारी का पर्दाफाश, चन्दौसी से असमोली जा रहा 298 कुंतल गेहूं से भरा ट्रक पकड़ा
पकड़े गए ट्रक के ड्राइवर जलालुद्दीन ने पूछताछ में बताया कि वह गेहूं चन्दौसी के सरकारी मंडी गोदाम से लाया है और असमोली में डीलरों के यहां उतारने जा रहा था। ड्राइवर के अनुसार यह मा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में सरकारी राशन गेहूं की कालाबाज़ारी का बड़ा मामला सामने आया है। चन्दौसी से असमोली ले जाए जा रहे गेहूं से भरे एक ट्रक को प्रशासन ने चन्दौसी बाईपास स्थित सम्भल चौराहे पर रोककर पकड़ लिया। ट्रक में करीब 298 कुंतल गेहूं (560 कट्टे) लदा हुआ था, जिसे प्राथमिक तौर पर सरकारी गेहूं माना जा रहा है।
पकड़े गए ट्रक के ड्राइवर जलालुद्दीन ने पूछताछ में बताया कि वह गेहूं चन्दौसी के सरकारी मंडी गोदाम से लाया है और असमोली में डीलरों के यहां उतारने जा रहा था। ड्राइवर के अनुसार यह माल अली हसन का है और ट्रक पीयूष शर्मा (निवासी चन्दौसी) का बताया गया। हालांकि ड्राइवर के पास गेहूं से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे, केवल कांटा पर्ची ही मिली। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारी मुकेश पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चन्दौसी से असमोली की ओर संदिग्ध गेहूं जा रहा है।
जांच के दौरान ट्रक से कोई आवश्यक कागजात नहीं मिले। कट्टों की तौल 50 किलो पाई गई, जो सरकारी गेहूं की श्रेणी में आती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। ट्रक पकड़े जाने के बाद एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर किसी मंत्री के नाम पर बात कराने की कोशिश की। अधिकारी ने साफ कहा कि उन्होंने किसी से भी फोन पर बात नहीं की और एसडीएम से संपर्क करने को कहा। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से सरकारी राशन की कालाबाज़ारी में लिप्त नेटवर्क पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब
What's Your Reaction?











