Sitapur : मिश्रिख में चक मार्ग पर अवैध कब्जा, पीड़िता ने लगाई उपजिलाधिकारी से शिकायत

पीड़िता की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोक दिया था। लेकिन आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए दोबारा निर्माण शुरू कर दिया। पीड़िता ने विरो

Feb 4, 2026 - 22:25
 0  3
Sitapur : मिश्रिख में चक मार्ग पर अवैध कब्जा, पीड़िता ने लगाई उपजिलाधिकारी से शिकायत
Sitapur : मिश्रिख में चक मार्ग पर अवैध कब्जा, पीड़िता ने लगाई उपजिलाधिकारी से शिकायत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के मिश्रिख तहसील क्षेत्र के चंद्रावल गांव में रहने वाली रामपती पत्नी कृष्ण कुमार ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गाटा संख्या 178 के बगल से निकलने वाले चक मार्ग पर पड़ोसी किसान अशोक कुमार, विमलेश पुत्र गण सिरदार, सरवन पुत्र चंद्रिका और विनय कुमार पुत्र विमलेश ने अवैध कब्जा कर लिया है। आरोपियों ने इस मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

पीड़िता की शिकायत पर क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोक दिया था। लेकिन आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए दोबारा निर्माण शुरू कर दिया। पीड़िता ने विरोध करने पर आरोपियों द्वारा धमकी और फौजदारी आमादा होने की बात कही है। इसलिए पीड़िता ने उपजिलाधिकारी से चक मार्ग को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। सीतापुर जिले में चक मार्गों पर अवैध कब्जे की कई शिकायतें मिलती रहती हैं और प्रशासन समय-समय पर कार्रवाई करता है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow