Gonda : 200 चकमार्गों से हटा अवैध कब्जा, जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन का बुलडोजर अभियान तेज
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में तेजी और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि काम में ढि
गोंडा जनपद में चकमार्गों और सार्वजनिक रास्तों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ रखा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश पर शुरू हुई इस कार्रवाई के तहत अब तक 200 से अधिक चकमार्गों को खाली कराया जा चुका है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सालों से बंद पड़े रास्ते खुल गए हैं, जिससे किसानों को अपने खेतों तक पहुँचने में बड़ी राहत मिली है। राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की साझा टीमों ने तहसील सदर में 42, तरबगंज में 53, करनैलगंज में 65 और मनकापुर में 40 रास्तों को अतिक्रमण मुक्त किया है।
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में तेजी और पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि काम में ढिलाई बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार और मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल इस अभियान की हर दिन निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यदि कहीं रास्तों पर कब्जे की समस्या है, तो उसकी जानकारी तुरंत दें ताकि प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा सके। इस मुहिम से न केवल कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है, बल्कि गांवों के विकास को भी नई गति मिल रही है।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









