Lucknow : महिला आरक्षण पर कांग्रेस और सपा का दोहरा चरित्र, मायावती ने जमकर साधा निशाना
सपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि 1994 में पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण देने की रिपोर्ट आने के बावजूद सपा सरकार ने उसे लागू नहीं किया था, जिसे बाद में बसपा सरकार ने 1995 में अमल में लाया। उन्होंने जनता को आगा
बसपा प्रमुख मायावती ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जब ये दोनों पार्टियां सत्ता में थीं, तब इन्होंने कभी भी अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़े वर्गों के हितों की परवाह नहीं की। मायावती के अनुसार, कांग्रेस ने केंद्र में सरकार रहते हुए कभी भी इन वर्गों के आरक्षण कोटे को भरने की कोशिश नहीं की और न ही मंडल कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर पिछड़ों को उनका हक दिया। उन्होंने याद दिलाया कि बसपा के प्रयासों से ही पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिल पाया था।
सपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि 1994 में पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण देने की रिपोर्ट आने के बावजूद सपा सरकार ने उसे लागू नहीं किया था, जिसे बाद में बसपा सरकार ने 1995 में अमल में लाया। उन्होंने जनता को आगाह किया कि सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां केवल राजनीतिक स्वार्थ के लिए अपना रंग बदलती हैं। मायावती ने कहा कि सत्ता में रहने पर इन पार्टियों का रवैया जातिवादी और उपेक्षापूर्ण होता है, जबकि सत्ता से बाहर होते ही ये बड़ी-बड़ी बातें करने लगती हैं। उन्होंने दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज से अपील की कि वे ऐसी छलावा करने वाली पार्टियों से सावधान रहें और खुद को आत्मनिर्भर व मजबूत बनाएं।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









