Hapur : घेराव का दावा हुआ फेल, पुलिस की घेराबंदी में सिमटा किसान यूनियन का प्रदर्शन और मदन चौहान ने किया शक्ति प्रदर्शन

दिल्ली रोड स्थित बाग में दोपहर तक केवल कुछ दर्जन कार्यकर्ता ही एकत्रित हो पाए। पुलिस की चौतरफा घेराबंदी ने यूनियन के घेराव अभियान की हवा निकाल दी। वहीं दूसरी ओर, पूर्व मंत्री मदन चौहान के कार्यालय पर नजारा बिल्कुल अलग था

Apr 17, 2026 - 23:50
 0  4
Hapur : घेराव का दावा हुआ फेल, पुलिस की घेराबंदी में सिमटा किसान यूनियन का प्रदर्शन और मदन चौहान ने किया शक्ति प्रदर्शन
Hapur : घेराव का दावा हुआ फेल, पुलिस की घेराबंदी में सिमटा किसान यूनियन का प्रदर्शन और मदन चौहान ने किया शक्ति प्रदर्शन

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पूर्व मंत्री मदन चौहान के कार्यालय घेराव की घोषणा बेअसर साबित हुई। भारतीय किसान यूनियन (भानू) द्वारा किए गए बड़े आंदोलन के दावे के विपरीत पुलिस प्रशासन की सख्ती ने प्रदर्शन को पूरी तरह से ठंडा कर दिया। जिस घेराव को लेकर टकराव की आशंका थी, वह भारी पुलिस बल की तैनाती के कारण कुछ ही कार्यकर्ताओं तक सिमटकर रह गया। प्रशासन की जबरदस्त मुस्तैदी और बैरिकेडिंग ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया।

दिल्ली रोड स्थित बाग में दोपहर तक केवल कुछ दर्जन कार्यकर्ता ही एकत्रित हो पाए। पुलिस की चौतरफा घेराबंदी ने यूनियन के घेराव अभियान की हवा निकाल दी। वहीं दूसरी ओर, पूर्व मंत्री मदन चौहान के कार्यालय पर नजारा बिल्कुल अलग था। घेराव की चेतावनी के बीच उन्होंने अपने कार्यालय पर हवन का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया। मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच हुए इस आयोजन को मदन चौहान के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही सीओ स्तुति सिंह और थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस रणनीति से किसान यूनियन का विरोध बेअसर रहा, जबकि मदन चौहान अपने समर्थकों की भीड़ जुटाने में सफल रहे।

Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow