Hapur : जमीन के विवाद में सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने से छह लोग जख्मी
घटना उस समय हुई जब दोनों पक्ष खेतों पर काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में आमना-सामना होने पर पहले बहस हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष की ओर से विमलेश, मेघा, नितिन और निशां
हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के दौलतपुर ढिकरी गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर सगे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बृजेश और गौतम के बीच धौलाना-गुलावठी रोड पर स्थित 150 गज के प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। गौतम दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर हैं। यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद दोनों परिवारों के बीच कड़वाहट कम नहीं हुई।
घटना उस समय हुई जब दोनों पक्ष खेतों पर काम के लिए जा रहे थे। रास्ते में आमना-सामना होने पर पहले बहस हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष की ओर से विमलेश, मेघा, नितिन और निशांत घायल हुए, वहीं दूसरे पक्ष से गौतम और सरोज को भी चोटें आई हैं। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को संभाला और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









