नेपाल में ईंधन महंगा होने से सोनौली बॉर्डर पर तेल की तस्करी बढ़ी, आम जनता को किल्लत का सामना
कुछ पेट्रोल पंप संचालकों की मिलीभगत से प्रति लीटर 5 से 10 रुपये अतिरिक्त लेकर तेल को कालाबाजारी के जरिए बेचा जा रहा है। स्थिति यह है कि पंपों पर नेपाली वाहनों की कतारें लगी रहती हैं और टैंकर आने के
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित महाराजगंज के सोनौली और नौतनवा क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। नेपाल में तेल की कीमतों में भारी उछाल आने के कारण तस्करों ने भारतीय पेट्रोल पंपों से तेल खरीदकर सीमा पार पहुंचाने का खेल शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि नेपाल में डीजल की कीमत भारत के मुकाबले लगभग 57 रुपये और पेट्रोल करीब 36 रुपये प्रति लीटर अधिक है। इसी बड़े अंतर का फायदा उठाकर तस्कर अवैध कमाई में जुटे हैं।
सूत्रों के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंप संचालकों की मिलीभगत से प्रति लीटर 5 से 10 रुपये अतिरिक्त लेकर तेल को कालाबाजारी के जरिए बेचा जा रहा है। स्थिति यह है कि पंपों पर नेपाली वाहनों की कतारें लगी रहती हैं और टैंकर आने के कुछ ही घंटों बाद स्टॉक खत्म बताकर आम लोगों को मना कर दिया जाता है। कुछ चालक ट्रकों में अलग से बड़ी टंकियां लगवाकर भी तेल ले जा रहे हैं। इस तस्करी के कारण स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को तेल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इतने बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध काम के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है और जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









