Bajpur : बरहैनी में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के मुताबिक रियासत अली की 17 वर्षीय पुत्री अरमाना ने घर के भीतर फांसी लगाई है। हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भे

Jun 16, 2026 - 22:20
26 Views
Bajpur : बरहैनी में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Bajpur : बरहैनी में 17 साल की किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के ग्राम बरहैनी में एक 17 साल की किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजन आनन-फानन में किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मिलने के बाद बरहैनी चौकी प्रभारी संदीप शर्मा और उपनिरीक्षक सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक रियासत अली की 17 वर्षीय पुत्री अरमाना ने घर के भीतर फांसी लगाई है। हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार और आसपास के रहने वाले लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी हर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

Also Click : Lucknow : लखनऊ में योग सप्ताह का शानदार आगाज, सभी जिलों में आयोजित होंगे कार्यक्रम और आयुष कवच ऐप पर होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow