हरदोई: बारिश-तूफान से फसलों की बर्बादी पर बोले विधायक श्यामप्रकाश, मुआवजे की मांग रखी
हरदोई की गोपामऊ सीट से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने बारिश और तूफान से तबाह फसलों पर चिंता जताई। सरकार व अधिकारियों से किसानों को मुआवजा देने की मांग की।
हरदोई। जनपद सहित पूरे क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और तेज आंधी-तूफान के कारण खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए विधायक ने लिखा कि तीन दिनों की भयंकर बारिश और आंधी के चलते करोड़ों किसानों की मेहनत से तैयार फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है
लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण धान, बाजरा और मौसमी सब्जियों की फसलें खेतों में बिछ गई हैं और कई जगह जलभराव के चलते बालियां सड़ने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों की लागत और मेहनत पर पानी फिरने के बाद जनप्रतिनिधियों के स्तर से भी आवाजें उठने लगी हैं, जिससे पीड़ित किसानों में राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
Also Click : सीतापुर में सरायन नदी का बढ़ा जलस्तर: डीएम पहुंचे केशव ग्रीन सिटी, राहत कार्य तेज
What's Your Reaction?