Maharajganj : नेपाल में महराजगंज के श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी, तीन साल की बच्ची की मौत और 21 यात्री घायल

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 17 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें

Apr 23, 2026 - 23:10
15 Views
Maharajganj : नेपाल में महराजगंज के श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरी, तीन साल की बच्ची की मौत और 21 यात्री घायल
प्रतीकात्मक चित्र

नेपाल के प्यूठान जिले में स्थित स्वर्गद्वारी प्रभुनाथ मंदिर के दर्शन करने जा रहे उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के श्रद्धालुओं की जीप सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दुखद घटना में तीन साल की बच्ची काव्या मौर्य की जान चली गई, जबकि 21 अन्य यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही जीप टाकुरा इलाके में अचानक अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 17 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बुटवल रेफर कर दिया है, जिनमें से दो यात्रियों की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, जीप में पांच बच्चे भी सवार थे जो हादसे में घायल हुए हैं। पुलिस ने वाहन चालक जगत नेपाली सहित सभी घायलों की पहचान महराजगंज निवासी के रूप में की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Click : Hardoi : प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण की तैयारियों को परखने हरदोई पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow