Sambhal : संभल में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब सहित सहयोगियों पर धोखाधड़ी के 20 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, 2023 में संभल के सरायतरीन रोड पर एफएलसी (फॉलिकल ग्लोबल कंपनी) के नाम से एक सेमिनार आयोजित किया गया था। जावेद हबीब और उनके बेटे ने लो

By INA News Desk
Oct 7, 2025 - 20:16
108 Views
Sambhal : संभल में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब सहित सहयोगियों पर धोखाधड़ी के 20 मामले दर्ज
Sambhal : संभल में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब सहित सहयोगियों पर धोखाधड़ी के 20 मामले दर्ज
Advertisement
Advertisement

संभल। प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब, उनके बेटे अनस हबीब, पत्नी और एक स्थानीय सहयोगी सैफुल के खिलाफ रायसत्ती थाने में धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। 100 से अधिक पीड़ितों की शिकायत पर अब तक 20 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें लगभग 5 से 7 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है।पुलिस के अनुसार, 2023 में संभल के सरायतरीन रोड पर एफएलसी (फॉलिकल ग्लोबल कंपनी) के नाम से एक सेमिनार आयोजित किया गया था। जावेद हबीब और उनके बेटे ने लोगों को क्रिप्टोकरेंसी जैसे बिटकॉइन और बाइनेंस में निवेश का लालच दिया। एक पैसा लगाकर एक साल में 50 से 75 प्रतिशत मुनाफे का वादा किया गया। लेकिन निवेश के बाद न तो मुनाफा मिला और न मूल रकम। कंपनी फर्जी निकली। पीड़ितों ने दिल्ली में जावेद हबीब से मुलाकात की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। उल्टे धमकियां दी गईं।पुलिस ने विदेश भागने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जावेद हबीब, उनके बेटे, पत्नी और रिश्तेदारों को जांच में शामिल होने को कहा गया है। सहयोग न करने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। सभी संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा भी चलेगा। पुलिस दिल्ली और मुंबई में उनके ठिकानों पर जांच करेगी।

Also Click : Hardoi : हरदोई में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में आरोपी को सात वर्ष की सजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement