Sambhal : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जियाउर्रहमान बर्क का बयान, मोहन भागवत की चुप्पी पर उठाए सवाल

बर्क ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि मोहन भागवत ने शायद अब तक उन्हें बधाई नहीं दी। जब मोहन भागव

By INA News Desk
Sep 18, 2025 - 15:53
161 Views
Sambhal : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर जियाउर्रहमान बर्क का बयान, मोहन भागवत की चुप्पी पर उठाए सवाल
जियाउर्रहमान बर्क, सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देशभर के नेताओं ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की ओर से अब तक बधाई संदेश नहीं आया है, जो हैरान करने वाला है।

बर्क ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं, लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि मोहन भागवत ने शायद अब तक उन्हें बधाई नहीं दी। जब मोहन भागवत का जन्मदिन था, तब प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी थी। अब देखते हैं कि इस मामले पर संघ की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के 75 वर्ष पूरे होने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी नीतियों में क्या बदलाव होते हैं। बर्क ने यह भी कहा, “अब देखने वाली बात यह भी होगी कि वह अपने पद पर बने रहते हैं या नहीं। देश की राजनीति में आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।”

जियाउर्रहमान बर्क के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बर्क का यह बयान सीधे तौर पर बीजेपी और संघ के रिश्तों को लेकर सवाल खड़ा करता है। वहीं, यह देखना भी महत्वपूर्ण होगा कि मोहन भागवत या आरएसएस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है या नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर देशभर के नेताओं और आम जनता ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, लेकिन आरएसएस की चुप्पी अब राजनीतिक बहस का विषय बन गई है।

Also Click : यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल- हरदोई SP नीरज जादौन का तबादला, अलीगढ़ SSP बने; सोनभद्र के अशोक कुमार मीणा को मिली नई जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow