Hardoi : हरदोई में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की
उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की प्राथमिकता है इसलिए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंश निर्धारण के कारण भी प्रगति प्रभावित हो रही है, इस पर भी ध्यान देने को कहा। आंकड़े बढ़ाने पर जोर दि
हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपजिलाधिकारियों के साथ लक्ष्य के मुकाबले प्रगति की जांच की गई। फार्मर रजिस्ट्री में रोजाना निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने तहसीलों में चल रहे काम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सघन निगरानी करने को कहा।
उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की प्राथमिकता है इसलिए इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंश निर्धारण के कारण भी प्रगति प्रभावित हो रही है, इस पर भी ध्यान देने को कहा। आंकड़े बढ़ाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को लेखपालों के साथ बैठक कर फार्मर रजिस्ट्री की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ब्लॉक विकास अधिकारियों को भी प्रगति तेज करने को कहा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, सभी एसडीएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भावनाथ पाण्डे, परियोजना निदेशक अशोक कुमार, डीडी कृषि सतीश पाण्डेय और सभी बीडीओ समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन
What's Your Reaction?


