Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए हरदोई में तेजी से हो रही है भूमि खरीद

भुगतान की प्रक्रिया में भी प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक 301 लाभार्थियों के खातों में 17 करोड़ 46 लाख 36 हजार 252 रुपये जमा कर दिए गए हैं। 61 किसानों के भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बाकी किसानों के कागजात तहसील से

By INA News Desk
May 13, 2026 - 22:30
43 Views
Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए हरदोई में तेजी से हो रही है भूमि खरीद
Hardoi : गंगा एक्सप्रेसवे-फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए हरदोई में तेजी से हो रही है भूमि खरीद

हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सवायजपुर तहसील के सात गांवों में भूमि खरीद की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। परियोजना के लिए कुल 52.2 हेक्टेयर भूमि में से अब तक 34.4 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। यह लक्ष्य का करीब 65.9 प्रतिशत है। इसके साथ ही 549 किसानों के साथ 212 बैनामे पूरे किए जा चुके हैं। शेष भूमि को 30 मई तक खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।

भुगतान की प्रक्रिया में भी प्राथमिकता दी जा रही है। अब तक 301 लाभार्थियों के खातों में 17 करोड़ 46 लाख 36 हजार 252 रुपये जमा कर दिए गए हैं। 61 किसानों के भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बाकी किसानों के कागजात तहसील से विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी कार्यालय भेजे जा रहे हैं। आने वाले पांच दिनों में शेष सभी लाभार्थियों को भुगतान पूरा कर दिया जाएगा। उप जिलाधिकारी सवायजपुर ने यह जानकारी दी।

Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow