Hardoi : हरदोई नगर पालिका का 2026-27 का बजट पारित, 2.07 करोड़ रुपये का मिलेगा लाभ

इस बजट में हर वार्ड में सड़क निर्माण, चौराहों का विकास और पार्कों की सुधार कार्य कराए जाएंगे। नए आय स्रोत बढ़ाकर पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन समय पर दिए जाएंगे। मार्ग प्रकाश

May 13, 2026 - 22:25
 0  4
Hardoi : हरदोई नगर पालिका का 2026-27 का बजट पारित, 2.07 करोड़ रुपये का मिलेगा लाभ
Hardoi : हरदोई नगर पालिका का 2026-27 का बजट पारित, 2.07 करोड़ रुपये का मिलेगा लाभ

हरदोई। नगर पालिका परिषद हरदोई की विशेष बैठक में वर्ष 2026-27 का बजट पास कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता सुख सागर मिश्र मधुर ने की। अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने बजट पेश किया।

बजट में अनुमानित आय 62 करोड़ 51 लाख 55 हजार रुपये तथा 31 मार्च 2026 तक का बैलेंस 4 करोड़ 75 लाख 35 हजार 500 रुपये मिलाकर कुल आय 67 करोड़ 26 लाख 90 हजार 500 रुपये रखी गई। व्यय 65 करोड़ 19 लाख 35 हजार 500 रुपये का अनुमान है। वर्ष के अंत में 2 करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये का लाभ रहने की उम्मीद है।

इस बजट में हर वार्ड में सड़क निर्माण, चौराहों का विकास और पार्कों की सुधार कार्य कराए जाएंगे। नए आय स्रोत बढ़ाकर पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन समय पर दिए जाएंगे। मार्ग प्रकाश व्यवस्था के तहत एलईडी लाइट लगाई जाएंगी और नाले बनवाए जाएंगे।

चर्चा के बाद बजट को स्वीकृत कर दिया गया और अधिशासी अधिकारी तथा अध्यक्ष को इसे लागू करने के अधिकार दिए गए। अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और नगर विकास में सहयोग की अपील की। उन्होंने आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल का आभार जताया। अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र सिंह ने भी उपस्थित सदस्यों का शुक्रिया अदा किया।

Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow