Sitapur : मुख्य विकास अधिकारी ने हरगांव के उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

उन्होंने कहा कि सभी उर्वरक दुकानों पर रोजाना स्टॉक और उर्वरक की दर स्टॉक बोर्ड पर लिखना जरूरी है। किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से ही उर्वरक देना चाहिए और तय कीमत पर ही बिक्री करनी चाहिए। हर बिक्री पर कि

May 13, 2026 - 22:22
 0  3
Sitapur : मुख्य विकास अधिकारी ने हरगांव के उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
Sitapur : मुख्य विकास अधिकारी ने हरगांव के उर्वरक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जोशी ने तहसील सदर के हरगांव क्षेत्र में उर्वरक दुकानों का अचानक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था देखी। निरीक्षण में जुआरी फार्म हब लिमिटेड हरगांव और साधन सहकारी समिति लिमिटेड परसेहरा माल की जांच की गई।

जांच में पता चला कि विक्रेता खतौनी तो रख रहे हैं लेकिन किसान पहचान पत्र का नंबर नहीं लिख रहे हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी दिखाई और दुकानदारों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी उर्वरक दुकानों पर रोजाना स्टॉक और उर्वरक की दर स्टॉक बोर्ड पर लिखना जरूरी है। किसानों को उनकी जमीन के हिसाब से ही उर्वरक देना चाहिए और तय कीमत पर ही बिक्री करनी चाहिए। हर बिक्री पर किसान को रसीद देना भी जरूरी है। बिक्री रजिस्टर में किसान रजिस्ट्री और किसान आईडी जांचने के बाद ही उर्वरक बेचा जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई दुकानदार ज्यादा दाम लेता है या अन्य गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

Also Click : ऊर्जा संकट में सरकार बनी ढाल, वैश्विक ईंधन संकट और भारत का प्रबंधन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow