Sambhal News Today: अधिकारी भाजपा के जिला-मंडल अध्यक्ष बन चुके हैं - कांग्रेस नेता संजीव आर्य का बड़ा हमला, 2027 चुनाव को लेकर बोले- डरना नहीं, पूरी ताकत से लड़ना होगा

2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्भल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम

By INA News Desk
Sep 2, 2026 - 16:30
4 Views
Sambhal News Today: अधिकारी भाजपा के जिला-मंडल अध्यक्ष बन चुके हैं - कांग्रेस नेता संजीव आर्य का बड़ा हमला, 2027 चुनाव को लेकर बोले- डरना नहीं, पूरी ताकत से लड़ना होगा
संजीव आर्य, राष्ट्रीय सचिव/पश्चिम जोन प्रभारी कांग्रेस

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सियासी तैयारियां तेज कर दी हैं। सम्भल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम जोन प्रभारी संजीव आर्य ने प्रशासन और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निष्पक्ष अधिकारी की भूमिका में नहीं रह गए हैं, बल्कि भाजपा के जिला और मंडल अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं।

संजीव आर्य ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रशासन और शासन की पूरी ताकत लगाए जाने की उन्हें जानकारी है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरने के बजाय हिम्मत और जज्बे के साथ चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और अगर संगठन एकजुट रहा तो सत्ता परिवर्तन निश्चित है। कांग्रेस नेता ने कहा कि व्यापारी और आम लोग निजी तौर पर बदलाव की बात करते हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई के डर से खुलकर सामने आने से बचते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई राजनीतिक पार्टियां भाजपा की “बी-टीम” की तरह काम कर रही हैं और विपक्षी गठबंधन के वोटों में सेंध लगाने के लिए उसी बिरादरी के उम्मीदवार उतारती हैं। आर्य ने कार्यकर्ताओं से बिरादरी और रिश्तेदारी से ऊपर विचारधारा को रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रिश्ते जीवनभर निभाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार बदलने का मौका पांच साल में एक बार आता है। उनका कहना था कि चुनाव में एकजुट होकर सामाजिक समानता और सामाजिक समरसता की विचारधारा के साथ खड़ा होना होगा।

Also Read- UP Japan Partnership: सेमीकंडक्टर से स्किल डेवलपमेंट तक यूपी-जापान सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, जापानी टीम करेगी यूपी का दौरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow