Shamli: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी लूट गिरोह का सरगना रिहान‌ अंसारी‌ हुआ ढेर, सिपाही घायल। 

शामली में बृहस्पतिवार देर रात झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में  दिल्ली के ओखला के

Feb 6, 2026 - 12:16
 0  6
Shamli: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी लूट गिरोह का सरगना रिहान‌ अंसारी‌ हुआ ढेर, सिपाही घायल। 
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी लूट गिरोह का सरगना रिहान‌ अंसारी‌ हुआ ढेर, सिपाही घायल। 
  • मारा गया डकैत रिहान अंसारी का दिल्ली-एनसीआर व शामली जनपद में था आतंक, मृतक लुटेरे पर दर्ज थे करीब 90 मुकदमे

शामली: शामली में बृहस्पतिवार देर रात झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में  दिल्ली के ओखला के जाकिर  नगर का 50 हजार रुपये का इनामी  रिहान मारा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से भाग गया। बदमाश की फायरिंग में शामली कोतवाली पर तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गया। 

शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गया। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली के ओखला स्थित जाकिर नगर, गली नंबर-21 निवासी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल रिहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि रिहान के खिलाफ शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट समेत विभिन्न धाराओं में 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। बदमाश के पास से 01 पिस्टल Beretta Made in Italy .32 बोर, 01 पिस्टल Country Made .32 बोर, 08 जिन्दा व 07 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेण्डर रंग काला बिना नम्बर प्लेट, लूटा गया मोबाईल ओप्पो व 02 अन्य मोबाईल, लूटी गयी 02 अंगूठी, लूटी गयी नगदी बरामदगी की गई है। 

एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम फतेहपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक से शामली से फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में रिहान और उसके साथी ने पिस्टल के बल पर उनसे नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी लूट ली थी। इस संबंध में बाबरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, अंगूठी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

  • नवंबर 2025 में भी झिंझाना में की थी वारदात

पुलिस के अनुसार, रिहान ने नवंबर 2025 में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर झिंझाना क्षेत्र में एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला भी झिंझाना थाने में दर्ज है। उसी के बाद रिहान पर डीआईजी‌ सहारनपुर‌ की‌‌ और‌‌ से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

  • 10 साल से संभाल रहा था गिरोह की कमान

पुलिस ने बताया कि रिहान पिछले दस वर्षों से अधिक समय से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था। वह कुख्यात याहिया गैंग के संपर्क में भी था और उसके साथ मिलकर शामली व आसपास के क्षेत्रों में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

Also Read- चोर ने ताला तोड़कर 60 से 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया, नोट गिनने के साथ मोबाइल फोन चार्ज किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।