Bajpur : बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीकौर अस्पताल के सामने से पीड़ित हरि सिंह पुत्र हर प्रसाद निवासी भट्टपुरी ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था। चोरी की बाइक बरामद करने के लिए
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को पकड़ा। कोतवाल नरेश चौहान ने इस मामले का खुलासा किया। आरोपी अजय उर्फ हरीश पुत्र हरगोविन्द निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया।
पीकौर अस्पताल के सामने से पीड़ित हरि सिंह पुत्र हर प्रसाद निवासी भट्टपुरी ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया था। चोरी की बाइक बरामद करने के लिए प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बरहैनी रोड पर भारत पैट्रोल पंप के दक्षिणी छोर से आरोपी को गिरफ्तार किया।
न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अजय उर्फ हरीश पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह लगातार आपराधिक गतिविधियां करता रहा है। पुलिस टीम में कोतवाल नरेश चौहान, एसआई देवेंद्र सिंह मनराल, कांस्टेबल जगदीश कोटियाल, कांस्टेबल सीपी मौ इरफान सहित अन्य शामिल थे।
You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया
What's Your Reaction?











