Bajpur : बाजपुर में सपा कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष महंत शुभम गिरी का भव्य स्वागत, कहा- उत्तराखंड में परिवर्तन तय

महंत शुभम गिरी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन निश्चित है और इसमें समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उत्तराखंड देवताओं की भूमि है जहां

By INA News Desk
Feb 6, 2026 - 21:59
30 Views
Bajpur : बाजपुर में सपा कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष महंत शुभम गिरी का भव्य स्वागत, कहा- उत्तराखंड में परिवर्तन तय
Bajpur : बाजपुर में सपा कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष महंत शुभम गिरी का भव्य स्वागत, कहा- उत्तराखंड में परिवर्तन तय

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उत्तराखंड के बाजपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष महंत शुभम गिरी के पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अरविंद यादव के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती से उत्तराखंड में बदलाव की दिशा में काम कर रही है। ऊधम सिंह नगर की गदरपुर विधानसभा सीट पर पिछले छह महीने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और जनता से सीधा संपर्क बनाया गया है।

अन्य विधानसभा क्षेत्रों में संगठन विस्तार का काम जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा के नेतृत्व में तेजी से चल रहा है। हर विधानसभा में बूथ स्तर तक संगठन खड़ा किया जा रहा है ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूत स्थिति में मैदान में उतर सके। महंत शुभम गिरी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन निश्चित है और इसमें समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उत्तराखंड देवताओं की भूमि है जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदाय मिल-जुलकर प्रदेश की संस्कृति और एकता को मजबूत करते आए हैं। पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

इस मौके पर अरविंद यादव (राष्ट्रीय महासचिव), रवि छाबड़ा (जिला अध्यक्ष, ऊधम सिंह नगर), राम सिंह सागर (निवर्तमान प्रदेश सचिव), अमित कुमार, इमरान खान, रमेश यादव, शिव अवतार शर्मा, निशा खान (राष्ट्रीय सचिव, महिला सभा), उज्जवल सिंह, दीपक कुमार, योगेश कुमार, रूबी खान, शेर सिंह यादव, विशाल यादव, रहीस लाला और दबीर रजा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

You May Read : Hathras : हाथरस में दिनदहाड़े सेना जवान की गोली मारकर हत्या, एसपी ने 5 टीमों का गठन किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow