Hardoi : कॉन्सेप्ट कार्स नेक्सा हरदोई में मारुति सुजुकी e-विटारा की लॉन्चिंग धूमधाम से हुई
प्रवीण सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, कॉन्सेप्ट ग्रुप) ने बताया कि e-विटारा की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल) है। यह कार 10 आकर्षक रंगों में उप
कॉन्सेप्ट कार्स नेक्सा शोरूम, हरदोई में मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e-विटारा की लॉन्चिंग बड़े उत्साह से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नवनीत कुमार सिंह (ब्रांच हेड, PNB बैंक, हरदोई) ने की। इस मौके पर कॉन्सेप्ट ग्रुप के डायरेक्टर सजीव अग्रवाल, सीईओ यशवर्धन अग्रवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्यवर्धन अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण सिंह और जीएम संदीप पांडेय समेत ग्रुप के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रवीण सिंह (वाइस प्रेसिडेंट, कॉन्सेप्ट ग्रुप) ने बताया कि e-विटारा की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, बैटरी-एज-ए-सर्विस मॉडल) है। यह कार 10 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है और सिंगल चार्ज पर 543 किलोमीटर तक की रेंज देती है। e-विटारा में Dolby Atmos साउंड सिस्टम, लेवल 2 ADAS तकनीक, मूनरूफ और Infinity by Harman स्पीकर्स जैसे फीचर्स हैं।
मारुति ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 31 मार्च 2026 तक e-विटारा खरीदने पर एक साल तक मुफ्त चार्जिंग, घर पर इंस्टॉलेशन और चार्जर मुफ्त देने की योजना शुरू की है। साथ ही बैटरी पर 100 प्रतिशत फाइनेंस और चेसिस पर 90 प्रतिशत फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है।
Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा
What's Your Reaction?











