Bajpur: करोड़ों गरीब,मजदूरों और कामगारों के हकों पर केंद्र सरकार ने डाला डाका- यशपाल आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि महात्मा गांधी रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर

Dec 16, 2025 - 16:48
51 Views
Bajpur: करोड़ों गरीब,मजदूरों और कामगारों के हकों पर केंद्र सरकार ने डाला डाका- यशपाल आर्य
करोड़ों गरीब,मजदूरों और कामगारों के हकों पर केंद्र सरकार ने डाला डाका

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि महात्मा गांधी रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट का नाम बदलकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) रख दिया गया है। नया कानून ( वी,वी,जी,राम जी) मनरेगा के “काम के अधिकार” के मूल सिद्धांत को कमजोर कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा से सिर्फ महात्मा गांधी जी का नाम नहीं हटाया गया है, इसके अलावा भी कई परिवर्तन अत्यंत चिंताजनक है। पहले इस योजना में केंद्र सरकार  का अंशदान 90 प्रतिशत और 10 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार का था। मनरेगा अकुशल उद्यमियों के लिए स्कीम थी, जिसका बजट केंद्र सरकार के पास था, लेकिन अब सिर्फ 60 प्रतिशत अंशदान  केंद्र का होगा और 40 प्रतिशत अंशदान राज्य सरकार का होगा।श्री आर्य ने कहा कि मनरेगा के नाम पर आधारित एक स्कीम थी, अगर कोई मजदूर काम मांगता था, तो केंद्र को उसे काम देकर उसका भुगतान करना पड़ता था।नई स्कीम में डिमांड के आधार पर काम नहीं मिलेगा। अब काम केंद्र के पूर्व-निर्धारित मानक और बजट आवंटन के आधार पर ही मिलेगा।फंड खत्म, तो अधिकार खत्म। अगर फंड से ज्यादा काम दिया तो उसका भुगतान राज्य सरकार को करना होगा।यह बदलाव तो मनरेगा की रोजगार गारंटी की आत्मा पर सीधा हमला है। फंड घटाना, मांग आधारित काम खत्म करना और राज्यों पर बोझ डालना, सब मिलकर मजदूर को असुरक्षित बना देता है।धन का केंद्रीय करण कर सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों की आय के आधार पर  90 प्रतिशत लोगों को विकसित भारत का सपना दिखाकर मूर्ख बनाया जा रहा है।श्री यशपाल आर्य ने कहा कि ऐसे प्रावधान का  कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। करोड़ों गरीब, मजदूरों और कामगारों के हकों को हम सत्ता के हाथों छिनने नहीं देगें।

Also Read- Saharanpur : बुढ़ाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को पकड़ा, 41 किलो से ज्यादा अवैध गांजा जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow