Bajpur : ज्ञानदीप की अंडर-14 क्रिकेट टीम का तीसरा स्थान प्राप्त किया

रुद्रपुर के जी.डी. गोयनका स्कूल में टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रथम अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बाजपुर के ज्ञानदीप ग्लो

Dec 14, 2025 - 15:52
 0  26
Bajpur : ज्ञानदीप की अंडर-14 क्रिकेट टीम का तीसरा स्थान प्राप्त किया
Bajpur : ज्ञानदीप की अंडर-14 क्रिकेट टीम का तीसरा स्थान प्राप्त किया

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। रुद्रपुर के जी.डी. गोयनका स्कूल में टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रथम अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बाजपुर के ज्ञानदीप ग्लोबल स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलग अलग जिलो के 19 स्कूलो की टीमों ने प्रतिभाग किया ,शनिवार को आयोजित  प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बलदेव औलख के सुपत्र गुरकीरत औलख व स्कूल डायरेक्टर रुचि गोयल ने खिलाड़ियों से परीचय प्राप्त कर किया, 
प्रतियोगिता में ज्ञानदीप की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह काहलो, डायरेक्टर राजिंदर कोर काहलो, प्रिंसिपल भुवन कांडपाल, मोहिता कांडपाल व शिक्षकों  ने हर्ष व्यक्त किया।इस अवसर पर राजेश चौहान, सौरभ चौहान,  कोच मनोज राजहँस  शेखर, विक्रांत, राजन, मनदीप, रितिक आदि मौजूद थे.

Also Click : गुजरात के पाडलिया गांव में 500 लोगों की भीड़ ने पत्थरों और धनुष-बाणों से पुलिस-वन टीम पर किया हमला, 47 अधिकारी घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow