Bajpur : वन विभाग ने ख़ैर की लकड़ी से भरा कैंटर पकड़ा चालक मौके से फरार
लकड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी और उप प्रभागीय वन अधिकारी मनिन्दर कौर के निर्देश पर हुई। वन दरोगा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर। वन विभाग की टीम ने बाजपुर दोराहा पर चेकिंग के दौरान एक कैंटर को रोका तो उसमें करीब 50 कुंतल खैर की लकड़ी भरी मिली। चालक मौके से फरार हो गया। टीम ने कैंटर और पूरी लकड़ी को कब्जे में ले लिया। वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
लकड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी और उप प्रभागीय वन अधिकारी मनिन्दर कौर के निर्देश पर हुई। वन दरोगा ठाकुर दत्त के नेतृत्व में टीम ने मुकबिर की सूचना पर छापा मारा। बरहैनी वन क्षेत्र की टीम ने यह सफलता हासिल की। लकड़ी कहाँ से काटी गई, इसके स्रोत का पता लगाने के लिए अलग टीम खैर वाले जंगल क्षेत्रों में छानबीन कर रही है।
कार्रवाई के दौरान वन दरोगा ठाकुर दत्त, वन रक्षक विनोद चंद्र, वन रक्षक कृष्णपाल और रोपण रक्षक जगमोहन सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वन विभाग ने अवैध कटान और परिवहन पर सख्ती बढ़ा दी है और ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Also Click : Hardoi : मल्लावां थाने की महिला आरक्षी पर उत्कोच का आरोप, तत्काल निलंब के बाद जांच शुरू
What's Your Reaction?











