Hardoi: हरदोई के गौरव अग्रवाल को अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी ने प्रदान की मानद डॉक्टरेट की उपाधि, तन्नाज ईरानी ने लखनऊ में किया सम्मानित। 

पिछले लगभग २५ वर्षों से सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े एवं कोरोना काल सहित हर सामाजिक गतिविधियों में निरंतर समाज

By INA News Desk
Dec 9, 2025 - 18:47
66 Views
Hardoi: हरदोई के गौरव अग्रवाल को अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी ने प्रदान की मानद डॉक्टरेट की उपाधि, तन्नाज ईरानी ने लखनऊ में किया सम्मानित। 
हरदोई के गौरव अग्रवाल को अमेरिका की जॉर्जिया यूनिवर्सिटी ने प्रदान की मानद डॉक्टरेट की उपाधि, तन्नाज ईरानी ने लखनऊ में किया सम्मानित। 

हरदोई। पिछले लगभग २५ वर्षों से सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े एवं कोरोना काल सहित हर सामाजिक गतिविधियों में निरंतर समाज की सेवा में सदैव तत्पर रेलवे गंज निवासी स्व० रमेश चंद्र अग्रवाल के पुत्र गौरव अग्रवाल को उनके सामाजिक कार्यो में लग्नता से प्रभावित यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका की प्रसिद्ध जार्जिया यूनिवर्सिटी ने देर रात लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मानद डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया।

समाजसेवी स्व० रमेश चंद्र अग्रवाल के पुत्र गौरव अग्रवाल के “हरदोई जनपद - भक्त प्रहलाद की ऐतिहासिक व पौराणिक नगरी” पर किए गए उनके शोध और सामाजिक कार्यो से प्रभावित होकर जार्जिया यूनिवर्सिटी ने उन्हें ये सम्मान उपाधि प्रदान की है।

देर शाम लखनऊ के गोल्डन ट्यूलिप होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, आयोजक आशीष गौड़ एव प्रेरणा जैन सहित कहो ना प्यार है, मैं प्रेम की दीवानी हूँ समेत कई बालीवुड फ़िल्में कर चुकी फ़िल्म अभिनेत्री तन्नाज ईरानी ने गौरव अग्रवाल को जार्जिया यूनिवर्सिटी की मानद डाक्ट्रेट उपाधि का प्रमाणपत्र सहित मेडल प्रदान किया। 

वर्तमान में हरदोई के लिए भजन लिखकर हरदोई को विश्व मानचित्र पर लाने के लिए प्रयासरत गौरव अग्रवाल को अभी कुछ दिन पहले पुणे में संगीत अलबम “ दरबार खाटू श्याम हरदोई का” के लिए प्रसिद्ध दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हुआ था। ये भजन संकेत तिवारी के संगीत के साथ जी म्यूजिक हरदोई के बैनर तले यूट्यूब के साथ विभिन्न म्यूजिक्स ऐप पर पूरी दुनिया में सुनने के लिए उपलब्ध है। 

गौरव अग्रवाल को डाक्टर की उपाधि उनके माँ राज अग्रवाल और भाई नवीन अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल समेत उनके सभी दोस्तों ने ख़ुशी ज़ाहिर की है। शहर के तमाम सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने उन्हें डाक्टर की उपाधि मिलने पर शुभकामनाएं दी है।

Also Read- Lucknow: किसान पाठशालाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें किसान- कृषि मंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow