Sambahl : मैं जिंदा हूं साहब.., स्वयं के जिंदा होने की फरियाद लेकर पंहुचा शख्स, जमीन के लालच में पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति को कागजों पर मरा दिखाया

तेजपाल ने बताया कि उसकी जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पत्नी ने इसी के लिए यह चाल चली। जब तेजपाल को इसकी जानकारी हुई, तो उसके पैरों तले जमीन

By INA News Desk
Dec 14, 2025 - 15:56
30 Views
Sambahl : मैं जिंदा हूं साहब.., स्वयं के जिंदा होने की फरियाद लेकर पंहुचा शख्स, जमीन के लालच में पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति को कागजों पर मरा दिखाया
मैं जिंदा हूं साहब.., स्वयं के जिंदा होने की फरियाद लेकर पंहुचा शख्स, जमीन के लालच में पत्नी ने प्रेमी की मदद से पति को कागजों पर मरा दिखाया

संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में रहने वाले तेजपाल को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया है। ब्लॉक स्तर पर उनका मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। तेजपाल का आरोप है कि इस साजिश के पीछे उसकी पत्नी है, जिसने 12 बीघा जमीन हड़पने के लालच में अपने प्रेमी और कुछ ब्लॉक कर्मचारियों की मदद ली।तेजपाल ने बताया कि उसकी जमीन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। पत्नी ने इसी के लिए यह चाल चली। जब तेजपाल को इसकी जानकारी हुई, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब वह खुद को जिंदा साबित करने के लिए हाथ में 'मैं जिंदा हूं साहब' लिखी तख्ती लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है।तेजपाल ने जिलाधिकारी को शिकायत की है। वह कहता है कि डीएम से लेकर एसपी तक उसकी गुहार सुनी, लेकिन अभी तक कागजों में उसे जिंदा घोषित नहीं किया गया। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है।

Also Click : गुजरात के पाडलिया गांव में 500 लोगों की भीड़ ने पत्थरों और धनुष-बाणों से पुलिस-वन टीम पर किया हमला, 47 अधिकारी घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow