Bajpur : आहिल किचन से सवा दो लाख का सामान चोरी कर अज्ञात चोर फरार

गत रात्रि वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। आज प्रातः लगभग 8.30 बजे उसका कर्मचारी अरसलान पुत्र रहीस निवासी मुंडियां कलां, बाजपुर दुकान खोलने आया तो उसने दे

Dec 14, 2025 - 15:49
41 Views
Bajpur : आहिल किचन से सवा दो लाख का सामान चोरी कर अज्ञात चोर फरार
Bajpur : आहिल किचन से सवा दो लाख का सामान चोरी कर अज्ञात चोर फरार

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

बाजपुर।अज्ञात चोरों ने ग्राम मुंडिया कलां चर्च के सामने स्थित आहिल किचन से लगभग सवा दो लाख रूपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इश्तकार अली पुत्र मौ. अली, ग्राम महमूदपुर लाल, थाना डिलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.) ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी ग्राम मुंडियाकलां स्थित चर्च के सामने आहिल किचन के नाम से दुकान है। जहाँ वह स्टील के सामान की मैन्युफैक्चरिंग करता है।

गत रात्रि वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। आज प्रातः लगभग 8.30 बजे उसका कर्मचारी अरसलान पुत्र रहीस निवासी मुंडियां कलां, बाजपुर दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि दुकान का शटर लगभग दो फुट खुला हुआ था। जिसकी जानकारी दूरभाष पर उसके द्वारा उन्हें दी गई। सूचना पर दुकान पर आकर देखा तो दुकान में से बैन्डिंग करने वाली आठ डाई (कीमत लगभग सवा लाख रूपये), तीन कैंची (कीमत लगभग 25 हजार रूपये), दो लोहे के लट्ठे (कीमत लगभग 34 हजार रूपये), एक ऑटोमैटिक बैल्डिंग मशीन (कीमत लगभग 12 हजार रूपये) गायब था। अज्ञात चोर उसकी दुकान से लगभग सवा दो लाख रूपये का सामान चोरी कर ले गये हैं। पुलिस ने मौका मुआयना कर जाँच प्रारम्भ कर दी है।

Also Click : गुजरात के पाडलिया गांव में 500 लोगों की भीड़ ने पत्थरों और धनुष-बाणों से पुलिस-वन टीम पर किया हमला, 47 अधिकारी घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow