Bajpur: बाजपुर में ई-रिक्शा और सीएनजी टेंपो चालकों के बीच सवारी को लेकर मारपीट, पुलिस ने शांत कराया मामला। 

ब्लॉक के सामने बाजपुर के ई रिक्शा वालों ने बरहैंनी के सीएनजी टेंपो चालकों को रोक कर सवारी बिठाने को लेकर मारपीट की जिसमें मामला

By INA News Desk
Dec 15, 2025 - 16:08
39 Views
Bajpur: बाजपुर में ई-रिक्शा और सीएनजी टेंपो चालकों के बीच सवारी को लेकर मारपीट, पुलिस ने शांत कराया मामला। 
बाजपुर में ई-रिक्शा और सीएनजी टेंपो चालकों के बीच सवारी को लेकर मारपीट, पुलिस ने शांत कराया मामला। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। ब्लॉक के सामने बाजपुर के ई रिक्शा वालों ने बरहैंनी के सीएनजी टेंपो चालकों को रोक कर सवारी बिठाने को लेकर मारपीट की जिसमें मामला कोतवाली पहुंच गया।कोतवाल नरेश चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआई कैलाश नगर कोठी एसआई देवेंद्र मरनाल एसआई प्रहलाद सिंह को पुलिस फोर्स के साथ भेजा। पुलिस ने चेतावनी देते हुए ई रिक्शा चालकों को समझा बूझकर मामला शांत कराया। एसआई कैलाश चंद नगरकोटी उन्होंने कहा कि किसी ने भी किसी के साथ मारपीट की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।वहीं शहर के ई रिक्शा चालकों ने अपनी हड़ताल कर रखी है उनका कहना है कि हमें सभी दिन ई रिक्शा शहर में चलाने की अनुमति दी जाए। कोतवाल नरेश चौहान ने यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति को देखते हुए शहर में ई रिक्शा चलाने के लिए रविवार के साप्ताहिक हाट बाजार को देखते हुए इन्हें इजाजत दी गई है बाकी के 6 दिन एक शहर में नहीं चलाए जाएंगे।

Also Read- Uttrakhand : नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow