Bajpur: चौकी बन्नाखेड़ा कोतवाली बाजपुर पुलिस ने चलाया बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के दिए दिशा निर्देशों  संदिग्ध/बाहरी व्यक्ति, और संदिग्ध वस्तु की सघन चेकिंग व तलाश अभियान

By INA News Desk
Dec 13, 2025 - 17:01
38 Views
Bajpur: चौकी बन्नाखेड़ा कोतवाली बाजपुर पुलिस ने चलाया बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान। 
चौकी बन्नाखेड़ा कोतवाली बाजपुर पुलिस ने चलाया बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के दिए दिशा निर्देशों  संदिग्ध/बाहरी व्यक्ति, और संदिग्ध वस्तु की सघन चेकिंग व तलाश अभियान के क्रम  तथा क्षेत्राधिकारी विभव सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल ने मय फोर्स के बाहरी राज्यों से आए खनन लेबर, बिना सत्यापन  घूम रहे फड़,फेरी वालों के सत्यापन चौकी क्षेत्र ,कोसी नदी व दाबका नदी किनारे रह रहे लगभग 140 लोगों का सत्यापन किया गया। बाहरी व्यक्तियों,लेबरों का सत्यापन न करने पर 07 ठेकेदार और मकान मालिकों का 52/83 पुलिस एक्ट तथा बिना सत्यापन फेरी लगाने वाले तीन व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।पुलिस टीम का उप नि0 अशोक कांडपाल,अपर उप नि0 भरत सिंह भंडारी,कांस्टेबल दलीप सिंह फर्त्याल,सुनील कुमार ,ग्राम चौकीदार धर्म सिंहआदि लोग मौजूद रहे। 

Also Read- Bajpur: श्रमिकों से भरी बस खड़े डंपर में जा घुसी जिसमें 22 श्रमिक हुए घायल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow