Bajpur: रामलीला ग्राउंड में फल ठेलो वालों की 70 दुकान लगेगी- नरेश चौहान

कोतवाल नरेश चौहान ने व्यापार मंडल रामलीला कमेटी नगर पालिका की संयुक्त टीम ने रामलीला ग्राउंड में फड़ ठेलो वालों के लिए

Dec 10, 2025 - 19:29
41 Views
Bajpur: रामलीला ग्राउंड में फल ठेलो वालों की 70 दुकान लगेगी- नरेश चौहान
रामलीला ग्राउंड में फल ठेलो वालों की 70 दुकान लगेगी

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। कोतवाल नरेश चौहान ने व्यापार मंडल रामलीला कमेटी नगर पालिका की संयुक्त टीम ने रामलीला ग्राउंड में फड़ ठेलो वालों के लिए 70 दुकानों के लिए स्थान का निरीक्षण किया और उसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए निर्देशित किया। कोतवाल नरेश चौहान ने कहा जो गाड़ियां रामलीला ग्राउंड में खड़ी होती है वह सरकारी पार्किंग तहसील में खड़ी करेंगे और शहर में व्हाइट पट्टी के नीचे गाड़ियां खड़ी करेंगे नहीं तो उन लोगों के चालान काटे जाएंगे और कैमरे द्वारा चालान काटे जा रहे हैं हमारी शहर की हर गतिविधियों पर पूरी नजर रखे हुए हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि रामलीला ग्राउंड में फल ठेलो वालों के लिए लगभग तीन दिन के अंदर उनकी व्यवस्था कर दी जाएगी लेकिन शहर में एवं सड़कों फुटपाथ पर किसी भी कीमत पर अतिक्रमण होने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा रामलीला गेट वाले रास्ते पर जो लोगों ने टीन सेट डाल रखी है उन्होंने दुकानदारों से काटने के लिए कहा है उन्होंने कहा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है तो उसको खुद ही हटा दीजिएगा। इस मौके पर भाजपा नेता गौरव शर्मा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश राय खुल्लर उर्फ गोरा फूड इंस्पेक्टर रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष संजीव बंसल, गजानंद मित्तल,बंटी ठक्कर,ललित कोछड़,विमल शर्मा,दिनेश भारती, संजय रुहेला,संदीप गुप्ता,राजू पांडे, दीपक सागर आदि थे।

Also Read- Hathras : नवीपुर तिराहे पर बिना नंबर का ओवरलोड ई रिक्शा पलटा, बुजुर्ग घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow