Bajpur: सेंट मारिया हायर सेकेंडरी स्कूल, बाजपुर की क्रिकेट टीम ने जीता टी-10 उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप 2025 का खिताब। 

सेंट मारिया हायर सेकेंडरी स्कूल, बाजपुर की क्रिकेट टीम ने टी-10 उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट राज्य चैम्पियनशिप 2025 में शानदार

Dec 15, 2025 - 16:17
35 Views
Bajpur: सेंट मारिया हायर सेकेंडरी स्कूल, बाजपुर की क्रिकेट टीम ने जीता टी-10 उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप 2025 का खिताब। 
सेंट मारिया हायर सेकेंडरी स्कूल, बाजपुर की क्रिकेट टीम ने जीता टी-10 उत्तराखंड राज्य चैंपियनशिप 2025 का खिताब। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। सेंट मारिया हायर सेकेंडरी स्कूल, बाजपुर की क्रिकेट टीम ने टी-10 उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट राज्य चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) में टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित की गई। टीम ने यह सफलता कप्तान राज चौधरी के नेतृत्व एवं कोच शेखर राजहंस के कुशल मार्गदर्शन में प्राप्त की। 

विजेता टीम में शामिल खिलाड़ी हैं- अरिंदम, रोहन, राज चौधरी (कप्तान) आदिल, हर्ष, आदित्य, शुभान, नितिन, शिवांश, चिराग, हरमन, अंश, योगेश, शौर्य सागर एवं मयंक।विद्यालय की निदेशक कविता शर्मा, विद्यालय प्रबंधन दामिनी शर्मा, विकल्प शर्मा, भारती शर्मा एवं युवराज शर्मा के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षण स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Also Read- Bajpur : आहिल किचन से सवा दो लाख का सामान चोरी कर अज्ञात चोर फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow