संडीला नगर पालिका में जनसुनवाई: चेयरमैन ने दिए नालों की सफाई और जल निकासी दुरुस्त करने के निर्देश
संडीला नगर पालिका की जनसुनवाई में चेयरमैन ने जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए। जनसमस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी
नगर पालिका परिषद संडीला में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पालिका चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी ने की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में पहुंचे नगरवासियों ने सड़क निर्माण, नाली मरम्मत, साफ-सफाई और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को पालिका प्रशासन के समक्ष रखा।
चेयरमैन मोहम्मद रईस अंसारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समाधान केवल फाइलों तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जलभराव की समस्या पर चिंता जाहिर की और नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की नियमित सफाई कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था बेहतर रखी जाए ताकि किसी भी मोहल्ले में पानी न भरे।
अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने संबंधित कर्मचारियों को जनसुनवाई में आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक विवेक कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राज मंगल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता इरफान हमीद ताज मियाँ, सभासद फैयाज, पंकज, हाफिज सज्जाद, जुबैर अंसारी, मोहम्मद आफताब, संजीव कुमार और चन्द्रकांत तिवारी समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Also Click : UP Education News: यूपी के प्राथमिक स्कूलों में चलेगा कैच-अप शिक्षण अभियान, बच्चों का पढ़ाई का स्तर सुधारने की तैयारी
What's Your Reaction?




