Hardoi: कछौना पुलिस ने जुआ खेलते तीन युवकों को दबोचा, 15 हजार रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कछौना पुलिस ने जुआ खेल रहे

Aug 3, 2026 - 15:30
26 Views
Hardoi: कछौना पुलिस ने जुआ खेलते तीन युवकों को दबोचा, 15 हजार रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद

कछौना (हरदोई)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कछौना पुलिस ने जुआ खेल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 हजार रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:45 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और तीन युवकों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र कुमार यादव उर्फ बाबा (26 वर्ष), निवासी रसैओ, विवेक कुमार (21 वर्ष), निवासी रसैओ तथा मोनू यादव (23 वर्ष), निवासी हरिदासपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 15,000 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। तीनों आरोपियों के विरुद्ध मु.अ.सं. 251/2026 के तहत उत्तर प्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह, कांस्टेबल बंटी कुमार, दिलीप कुमार, ओमेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल आयुष चौधरी शामिल रहे।

Also Read- Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने विधानभवन में डिजिटल लाइब्रेरी व पॉडकास्ट स्टूडियो का किया शुभारंभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow