Sambhal: 756वें उर्स-ए-साबिर-ए-पाक की तैयारियां तेज, सम्भल से 22 अगस्त को रवाना होगा साबरी कमेटी का लंगर

सम्भल में हजरत सरकार साबिर-ए-पाक के 756वें उर्स को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में साबरी लंगर कमेटी की एक अहम

Aug 3, 2026 - 15:16
30 Views
Sambhal: 756वें उर्स-ए-साबिर-ए-पाक की तैयारियां तेज, सम्भल से 22 अगस्त को रवाना होगा साबरी कमेटी का लंगर
756वें उर्स-ए-साबिर-ए-पाक की तैयारियां तेज, सम्भल से 22 अगस्त को रवाना होगा साबरी कमेटी का लंगर

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में हजरत सरकार साबिर-ए-पाक के 756वें उर्स को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में साबरी लंगर कमेटी की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें उर्स के दौरान संचालित होने वाले लंगर की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेवा, अनुशासन और जायरीनों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

नवाब अरमान अली ने बताया कि सम्भल से हर वर्ष कई लंगर उर्स में जाते हैं, जिनमें यह लंगर विशेष है क्योंकि इसके लिए किसी प्रकार का चंदा नहीं लिया जाता। बच्चे और कमेटी के सदस्य स्वयं अपने सहयोग से लंगर संचालित करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य खिदमत की भावना से काम करते हैं, नमाज की पाबंदी रखते हैं और हर जायरीन की बिना किसी धर्म या जाति के भेदभाव के सेवा करते हैं। लंगर में सभी के लिए समान रूप से दाल-रोटी और अन्य भोजन उपलब्ध कराया जाता है। कमेटी के सदस्य मोहम्मद शमीम वारसी ने बताया कि 22 अगस्त (चांद की 8 तारीख) की रात 10 बजे 11 सदस्यीय लंगर कमेटी सम्भल से रवाना होगी। 9 तारीख की दोपहर से लंगर शुरू कर दिया जाएगा। वहीं मोहम्मद अली ने बताया कि जायरीनों के लिए नाश्ता, पीने का पानी और दोनों समय भोजन की व्यवस्था रहेगी। यह सेवा चांद की 9 तारीख से शुरू होकर 14 तारीख तक, उर्स के समापन और गुस्ल की रस्म तक लगातार जारी रहेगी।

Also Read- Sudhanshu Trivedi Statement: NEET और शिक्षा पर चर्चा से भाग रही है कांग्रेस, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow