Sambhal: हर-हर महादेव से गूंजा सम्भल, सावन के पहले सोमवार पातालेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन माह के पहले सोमवार पर सम्भल स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के करीब

Aug 3, 2026 - 14:02
24 Views
Sambhal: हर-हर महादेव से गूंजा सम्भल, सावन के पहले सोमवार पातालेश्वर महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब

उवैस दानिश, सम्भल

सावन माह के पहले सोमवार पर सम्भल स्थित सिद्धपीठ श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के करीब तीन बजे से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर के बाहर लगनी शुरू हो गईं और दिनभर श्रद्धालु "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहे। मंदिर प्रशासन के अनुसार पहले सोमवार पर लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है।

मंदिर के महंत जुगल किशोर मिश्रा ने बताया कि सावन को लेकर मंदिर में पिछले एक माह से विशेष तैयारियां की जा रही थीं। मंदिर की ओर से करीब 50 से 51 कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में पूरा सहयोग दिया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने सावन शुरू होने से पहले मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया था। वहीं नगर पालिका परिषद की टीम भी साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में लगातार लगी रही। क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या अव्यवस्था न हो। पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहा और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन कराने के लिए हर आवश्यक इंतजाम किए गए। आस्था, सुरक्षा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के बीच सम्भल का पातालेश्वर महादेव मंदिर पूरे दिन शिवभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Also Read- Rahul Gandhi Statement on RSS: शिक्षा व्यवस्था से RSS को बाहर निकाला जाए, संसद में राहुल गांधी का बड़ा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow