हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने की जंगलीनाथ मन्दिर मे पूजा अर्चना ।

Sitapur News: बाबा जंगली नाथ मंदिर पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मेले में...

Jul 14, 2025 - 21:07
52 Views
हर हर महादेव के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने की जंगलीनाथ मन्दिर मे पूजा अर्चना ।
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को मन्दिर मे उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर

लहरपुर/सीतापुर क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा जंगली नाथ मंदिर पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मेले में जमकर खरीदारी की। ज्ञातव्य है कि क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा जंगली नाथ मंदिर जिसका निर्माण एक अंग्रेज अधिकारी डब्लू सी जी डन के द्वारा नवी नगर स्टेट की रानी पृथ्वी पाल कुंवर के सहयोग से अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर 110 वर्ष पूर्व कराया गया था। 

बाबा जंगली नाथ मंदिर पर वैसे तो संपूर्ण वर्ष  पूजा अर्चना व धार्मिक अनुष्ठान के लिए लोग आते हैं परंतु श्रावण मास में संपूर्ण माह प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं, श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ती है प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर प्रातः काल से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर  प्रांगण में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी,  हर तरफ हर हर महादेव, बाबा जंगली नाथ की जय  के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मंदिर प्रांगण में तैनात रहा। इस पावन अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और बच्चों ने मन्दिर परिसर मे लगे मेले का आनंद लिया।

Also Read- सीएचसी अधीक्षक ने सारथी वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow