सीएचसी अधीक्षक ने सारथी वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना। 

Sitapur News: विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

Jul 14, 2025 - 20:53
67 Views
सीएचसी अधीक्षक ने सारथी वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर

लहरपुर/सीतापुर। विश्व जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  से  सारथी वाहनों को अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई  ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

जानकारी के अनुसार सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अरविंद वाजपेई ने परिवार कल्याण अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नगर क्षेत्र, नेवादा गणेशपुर, लालपुर, बिलरिया किशुनपुर, भगौतीपुर पोगंलीपुर आदि ग्रामों में  परिवार नियोजन, महिला,पुरुष नसबंदी, दो बच्चों में 3 वर्ष का अंतराल,शादी के पश्चात 2 वर्ष का अंतराल, दो बच्चों के बाद स्थाई साधन प्रयोग आदि विषयों पर समुदाय को जागरूक करने के लिए सारथी वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ अरविंद बाजपेई ,डॉ गोविंद गुप्ता, बीपीएम गौरव सक्सेना, बीसीपीएम मनोज कुमार सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Also Read- Udaipur Files Movie: जमीयत उलमा-ए-हिंद की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में याचिका दाखिल, फिल्म उदयपुर फाइल्स के प्रदर्शन पर रोक का मामला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow