देवबंद के गुरुद्वारे में आत्म रस कीर्तन दरबार का आयोजन, गुरबाणी गायन से भक्तिमय हुआ माहौल

देवबंद स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सभा में सरबत के भले के लिए भव्य आत्म रस कीर्तन दरबार आयोजित हुआ। दूर-दराज से आई संगत ने गुरबाणी का आनंद लिया।

By INA News Desk
Aug 31, 2026 - 08:19
30 Views
देवबंद के गुरुद्वारे में आत्म रस कीर्तन दरबार का आयोजन, गुरबाणी गायन से भक्तिमय हुआ माहौल
Advertisement
Advertisement

देवबंद। रेलवे रोड पर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सभा में विश्व कल्याण और सरबत के भले की कामना के साथ भव्य आत्म रस कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इस धार्मिक समागम में रात भर गूंजे गुरबाणी के शबद-कीर्तन और वाहेगुरु के सिमरन से पूरा परिसर भक्ति रस में डूब गया। कार्यक्रम के दौरान कनाडा से पधारे भाई प्रितपाल सिंह रजीना और दिल्ली से आईं बीबी जलमीन कौर के रागी जत्थों ने अत्यंत मधुर सुरों में रसमयी कीर्तन प्रस्तुत कर उपस्थित संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कीर्तन दरबार से पहले अखंड पाठ साहिब का विधिवत समापन हुआ। इस पावन अवसर पर देवबंद के अलावा सहारनपुर, रुड़की, रामपुर मनिहारान और मुजफ्फरनगर समेत कई क्षेत्रों से श्रद्धालु शामिल होने पहुंचे। समागम के अंत में विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए सामूहिक अरदास की गई, जिसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच अटूट लंगर वितरित किया गया।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने सभी रागी जत्थों और बाहर से पधारे श्रद्धालुओं को सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया तथा सबका आभार व्यक्त किया। इस धार्मिक समागम में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, रवि प्रकाश खोराना, अरुण गुप्ता, गुरदीप सिंह सोढ़ी, सचिन छाबड़ा, चंद्रदीप सिंह, श्याम लाल भारती, हर्ष भारती, बलदीप सिंह, चन्नी बेदी, हर्षप्रीत मनचंदा, मोहित मल्होत्रा, युवराज सिंह, अमन सेठी, दिनेश ऋषि, राजेश अनेजा, मानव सिंह, राजपाल नारंग, प्रेम मल्होत्रा, ईश्वर उपाध्याय, अशोक चौधरी, ज्ञानी अमनदीप सिंह, हन्नी कपूर, कैप्टन कपूर और प्रिंस कपूर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement